05 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के लहरपार गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर 20 हजार रुपये और करीब 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण उठा ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
लहरपार गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोर चारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचे। आलमारी की चाभी बिस्तर के नीचे रखी थी। उसे निकालकर चोरों ने ताला खोला और जेवर व नकदी लेकर भाग गए। घरवालों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
जिस कमरे में चोरी हुई, वह उनके बड़े भाई प्रदीप सिंह का था। घटना के समय प्रदीप सिंह आजमगढ़ स्थित अपने आवास पर थे, जबकि घर पर उनकी माता सुभावती सिंह और छोटे भाई कुलदीप सिंह मौजूद थे।
सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने कप्तानगंज में तहरीर दी गई है।