फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और मकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर/सगड़ी। सरायमीर व बिलरियागंज थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने दुकान व मकान से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन अभी किसी मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के खरेवां मोड़ पर खरेवां गांव निवासी गयासुद्दीन का जनरल स्टोर है। सोमवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर नकदी सहित लगभग 12 हजार मूल्य के सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दे दिया है। इसी क्रम में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बुझिया गांव निवासी मार्कंडेय यादव के घर में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोर दो अटैची और एक बक्सा उठा ले गए। आहट मिलने पर परिजन उठे लेकिन तब तक चोर मौके से भाग चुके थे। डायल 112 पर सूचना दी गई लेकिन मंगलवार की देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पीड़ित के अनुसार चोर 10 हजार नकदी के साथ ही लगभग एक लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें