फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहे हैं भुमि विवाद के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी की अध्यक्षता में तहसील सगड़ी के सभागार में मंगलवार को सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीँ होगी, गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कुल 214 मामले आए, जिसमे छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। 208 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्राप्त मामलों में राजस्व के 163, पुलिस के नौ, विकास के 22, शिक्षा के तीन, अन्य 17 मामले शामिल हैं। केदार यादव पुत्र स्व. पुनवासी यादव ग्राम संवरूपुर सगड़ी ने बताया कि संवरूपुर चकमार्ग संख्या 201/.087 हेक्येटर और 206/.071 हेक्टेयर स्थित है। अगल-बगल के किसानों ने जोत कर अपने चक में मिला लिया है। डीएम ने तहसीलदार सगड़ी को निर्देश दिए कि चकमार्ग को सुरक्षित कराएं। असजद आजमी प्रधान शाहपुर नेवादा ने बताया कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 340 क्षेत्रफल 26.747 एकड़ पुराना नंबर 504 क्षेत्रफल 21 एकड़ के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। कुछ लोगों ने ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। उच्च न्यायालय ने उक्त गाटे की मापी कर बंजर की भूमि अलग करने एवं सरकारी भूमि को प्रत्येक दशा में मुक्त कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत शाहपुर नेवादा में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। रामअवतार ग्राम गोड़इत पट्टी थाना जीयनपुर ने बताया कि प्रार्थी को मृतक दिखाकर इन्द्रजीत आदि ने वरासत करा ली थी। इसे तहसीलदार ने निरस्त कर दिया, लेकिन विपक्षी के प्रभाव में आकर प्रार्थी की संपत्ति के खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण के तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करें। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, डीएफओ अयोध्या प्रसाद, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, तहसीलदार सगड़ी हेमन्त कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
मेंहनगर में एसडीएमआशा राम की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। 28 आवेदन आए, जिसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण हो सका। ईओ विनय कुमार मिश्र, बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार उपस्थित रहे। निजामाबाद में एसडीएम एके सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें