फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रत्याशियों पर केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
जूलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। निकाय चुनाव के अंतिम दिन पूरे शहर में धारा 144 की धज्जियां उड़ती रही। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दल सात प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रशासन ने आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन में भाजपा, कांग्रेस, सपा बसपा के उम्मीदवारों समेत अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज कराया है। प्रत्याशियों के जुलूस के कारण पूरा शहर दोपहर तक जाम की चपेट में रहा।

निकाय चुनाव को शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्याशियों और पार्टियों की बैठक लेकर उन्हें आदर्श आचार संहिता की जानकारी दे दी गई है। इसके बाद भी उन्हें नियम और कायदों की कोई परवाह नहीं है।  सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा और निर्दल प्रत्याशियों की ओर से नियमों का ताक पर रखकर पूरे शहर में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस से पूरे दिन शहर कराहता रहा। शहर के चौक. सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली, कलक्ट्रेट आदि क्षेत्र में दोपहर बाद तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के सामने ही प्रत्याशियों की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ जुलुस निकाल कर नारेबाजी की गई, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक को ही नामाकंन कक्ष तक जाने की इजाजत है, लेकिन यहां भी बाहरी लोगों का अतिक्रमण बना रहा।

कोई भी दल और संगठन नियमों को तोड़ने में पीछे नहीं रहा। इसका खामियाजा आम लोगों को जाम में फंसकर उठाना पड़ा। एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी की ओर से जुलूस निकालने की परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा गया ।

इन पर दर्ज हुआ मामला
आजमगढ़ / अहरौला। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह, बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह पपलू, निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू, शीला श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र और पद्माकर लाल वर्मा इन लोगों को नामजद करते हुए प्रशासन ने अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं माहुल नगरपंचायत से सपा प्रत्याशी देवी प्रसाद यादव और फूलपुर के पूर्व सपा विधायक श्यामबहादुर यादव सहित सैकड़ों समर्थकों पर बिना परमीशन माहुल कस्बे में रविवार को बाइक और कार से रैली निकालने अहरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अहरौला चंद्रभान यादव ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें