ठेकमा। आजमगढ़-जौनपुर हाईवे पर ठेकमा से लेकर बरदह तक जगह-जगह लोगों द्वारा अपनी सुविधा को देखते हुए डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाए दिए थे।
इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती थी जिसे देखते हुए एनएचएआई ने अवैध कटों को बंद करना शुरू कर दिया है। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जाएगी। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर बने एक अवैध कट को हटवा बंद करा रही है।
यह कट बिना किसी स्वीकृति के स्थानीय लोगों द्वारा तैयार किया गया था जिससे यातायात में अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग का कुछ वर्ष पहले चौड़ीकरण हुआ था जिसके अंतर्गत रोड के बीच डिवाइडर बने थे लेकिन ठेकमा से लेकर बरदह तक कुछ असामाजिक लोगों ने जगह-जगह मनचाहा कट बना दिया था जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए विभाग हरकत में आया और जहां-जहां भी अवैध कट थे उसे बंद कर दिया।
एनएचएआई के इंजीनियर राजेश यादव ने बताया कि बिना अनुमति ऐसे कट बनाना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि लोग नहीं मानते तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।