फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी की घटना में छह पर मुकदमा, शुरू हुई तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तिलमापुर गांव में छठ पूजा वाले दिन हुई चाकूबाजी की घटना में रविवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। तहरीर में छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना में घायल चारों लोग अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना के सिंहपुर चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित तिलमापुर गांव में 19 नवंबर की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें 23 वर्षीय विश्वजीत, 22 वर्षीय बृजेश, 24 वर्षीय सुनील और 25 वर्षीय रवि घायल हो गए थे। तीन घायल विश्वजीत, बृजेश व रवि की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था जहां अब इन तीनों की हालत में सुधार हो रहा है और खतरे से बाहर है। वहीं सुनील जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाबत पीड़ित पक्ष की तरफ से जितेंद्र चौहान ने रविवार को मेंहनगर थाने पर छह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। नामजद किए गए लोगों में विजय बहादुर व प्रदीप पुत्रगण बृजभान, बृजभान पुत्र अमृत, प्रहलाद पुत्र विक्रम, लालचंद पुत्र विश्वेसर और मोहन पुत्र सुदर्शन शामिल हैं। तहरीर के आधार पर मेंहनगर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें