फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहपुर मुहम्मदपुर गांव की दलित लड़की के साथ शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर वह उसे मारपीट कर फरार हो गया। लड़की की ओर से इस मामले में गंभीरपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के पोई की सराय गांव के एक लड़के का ननिहाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में है जहां वह रहता था। शुक्रवार को अब्दुल्लाहपुर गांव की एक दलित समुदाय की लड़की लगभग सात बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर शौच के लिए गई। लड़के ने सुनसान देखते हुए लड़की को पीछे से पकड़ लिया। लड़की के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े लेकिन लड़का मोटर साइकिल से फरार हो गया। घटना की जानकारी गंभीरपुर थाने को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर मो. अकमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है उसको ढूंढने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें