फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा नेता लालजीत क्रांतिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महापुरुषों और एक समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक सपा नेता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त मामले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह बंटी ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अविनाश सिंह का आरोप था कि 26 मार्च 2025 की शाम करीब चार बजे लालजीत क्रांतिकारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से जोधा बाई और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं। करणी सेना का दावा है कि इस पोस्ट के जरिये एक समाज विशेष का अपमान किया गया, जो दूषित मानसिकता को दर्शाता है। संगठन ने इसे समाज में अशांति और विवाद पैदा करने वाला कृत्य करार दिया है। करणी सेना के मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से मांग की है कि लालजीत क्रांतिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें