फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल बाजबहादुर में मार्निंग रेड, 13 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
बिजली चेकिंग अभियान के क्रम में कोल बाजबहादुर में चेकिंग करती टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बकाया वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग का मार्निंग रेड रविवार को भी जारी रहा। रविवार को विभागीय टीम ने कोल बाजबहादुर गांव में छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान मीटर से छेड़छाड़ व बाईपास कर बिजली का उपभोग कर रहे 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं बकाया के रुप में ढाई लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में हड़ताल के बाद वापस आए बिजली कर्मचारी इस समय पूरी तरह से अलर्ट है। बकाया वसूली की रफ्तार तेज कर दी गई है तो वहीं बिजली चोरी पर लगाम लगाने को लगातार कवायद की जा रही है। विशेष अभियान के तहत मार्निंग रेड की कवायद भी जारी है। रविवार को एक्सईएन, एसडीओ, जेई की संयुक्त टीम ने कोल बाजबहादुर में छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान लगभग 45 घरों के कनेक्शन की जांच की गई। जिसमें 13 लोगों के मीटर के साथ छेड़छाड़ व बाईपास कर बिजली का उपभोग होता पाया गया। जिस पर इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं बकाया बिल की वसूली के तहत ढाई लाख रुपये की वसूली भी की गई। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ था। कई उपभोक्ताओं के लोड भी बढ़ाये गए। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए तत्काल बकाया जमा करें, अन्यथा की स्थिति में लाइन काट दी जाएगी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा व खैरा गांव में दस हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ कार्रावई की गई। कुल 27 लोगों के कनेक्शन काटे गए। जेई रामकृष्ण यादव ने बताया कि दस कनेक्शन कस्बा व 17 खैरा गांव में काटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें