फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे विवाद में 23 से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में जून 2025 में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में अफसाना की याचिका पर न्यायालय के आदेश के बाद मुबारकपुर थाना पुलिस ने 23 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अफसाना ने अपनी याचिका में बताया कि 3 जून की शाम साढ़े चार बजे गांव के ही 24 से अधिक पुरुषों, 15-20 महिलाओं और अन्य लोगों ने तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जहीरूद्दीन के घर के सामने से गुजर रहे थे।
जहीरूद्दीन, हृदय रोगी हैं, उनके लिए तेज आवाज असहनीय थी। गांव के ही अबू जैद ने डीजे की आवाज कम करने की अपील की, जिसके बाद आरोपियों ने अबू जैद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अफसाना का बेटा वकास, अरमान और मोअज्जम बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। इस दौरान अरमान के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने अफसाना के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। 50,000 रुपये की नकदी लूट ली, जो उनके बेटे को विदेश भेजने के लिए रखी गई थी और घर पर पथराव किया। आरोपियों ने धमकी दी कि पूरे मोहल्ले को जान से मार दिया जाएगा, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
अफसाना ने बताया कि इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों को सूचित किया, फिर भी सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें