सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में रविवार की रात दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी के मामले में सोमवार को पुलिस ने जाफरपुर गांव के कोटेदार रामचंदर राम समेत तीन नाम और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी हीमेंद्र सिंह ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर हाइडिल के पास बृजभूषण यादव एक मकान बनवा रहे थे। रविवार की रात आठ बजे गांव निवासी इंद्रराज उनके निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। लोगों ने उसे चोर समझकर पीट दिया।
मामले की जानकारी होने पर इंद्रराज के घर वाले गांव कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके।
इससे पुलिस की पीआरवी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में बृजभूषण यादव की तहरीर पर गांव के कोटेदार रामचंदर राम, इंद्राज व सुनील और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।