स्थानीय थाने में 27 सितंबर को क्षेत्र के चौकीदार नंदलाल यादव ने शिकायत की थी कि हेमजापुर का हसनवजहद हुसेन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुरानी ड्रोन की फोटो और वीडियो शेयर कर अफवाह फैला रहा है। इसके कारण गांव में लोग भयभीत है।
नंदलाल यादव ने बार-बार आरोपी से अपील की कि अफवाह न फैलाए, लेकिन हसनवजहद ध्यान नहीं दे रहा था। वर्तमान में आरोपी लखनऊ में है। चौकीदार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि युवक की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट गई फोटो की जब जांच की गई तो पता चला कि फोटो अमेरिका के कैलिफोर्निया की है।
मामले आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद