वहीं मेला के अंतिम दिन ही भीरा चौराहे पर महिलाओं व युवतियों से एक युवक छेड़खानी कर रहा था, जिसे महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास सोनकर पुत्र संतोष सोनकर निवासी बलरामपुर थाना शहर कोतवाली बताया था।
पुलिस उसे चौकी लेकर जा रही थी कि कस्बा निवासी धर्मेंद्र सोनकर व 36 से अधिक लोगों ने एक पूजा पंडाल के सामने पुलिस टीम पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया था। इस घटना में चौकी प्रभारी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए थे तो वहीं मेला में अफरातफरी भी मच गई थी।
इस मामले में भी चौकी प्रभारी की तहरीर पर धर्मेंद्र समेत नौ नामजद व 35 अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। पुलिस अब दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई है। जिससे कस्बे के लोगों में खलबली मच गई है।