फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: यूपी पीईटी परीक्षा के दिन रूट रहेगा डायर्वट, पेपर देने जा रहे हैं तो पहले देखें डायर्वजन की लिस्ट

Fri, 14 Oct 2022 02:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

Azamgarh: यूपी पीईटी परीक्षा वाले दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।डायवर्जन की सूची भी यातायात विभाग ने जारी कर दी है। एसपी यातायात ने बताया कि परीक्षा वाले दिन 15 व 16 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
exam - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में यूपी पेट (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) को देखते हुए यातायात विभाग तैयारी में लगा है। परीक्षा वाले दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।डायवर्जन की सूची भी यातायात विभाग ने जारी कर दी है। एसपी यातायात ने बताया कि परीक्षा वाले दिन 15 व 16 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

एएसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहम्मदपुर से बाएं मुड़कर फरिहां निजामाबाद, मंदूरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। सरायमीर की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी फरिहां, निजामाबाद, मंदूरी हो कर आगे जाएंगे। चेकपोस्ट की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी मोहम्मदपुर की तरफ अपने गंतव्य को जाएंगे। भवरनाथ की तरफ से किसी भी तरह का छोटा अथवा बड़ा वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। सभी को हाफिजपुर बैठौली होकर अपने गंतव्य को जाना होगा।
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
इसी प्रकार पहलवान तिराहा व नरौली से हाते हुए आजमगढ़ शहर में आने के लिए उन परीक्षार्थियों को छूट होगी जो वाहनों से होंगे। रोडवेज की बसें भी आएंगी। शेष छोटे या बड़े वाहन बैठौली होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे। हरवंशपुर तिराहे पर रशीदगंज-आरटीओ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन को हरवंशपुर से पहलवान तिराहे के तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
केवल परीक्षा में शामिल होने वाले वाहनों को ही बागेश्वर चौराहा की तरफ जाने की अनुमति होगी। हाफिजपुर व जुनेदगंज से केवल परीक्षा में शामिल होने वाले या जिनका घर शहर में होगा वहीं छोटे वाहन शहर में आ सकेंगे। भंवरनाथ से भी सिर्फ परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के वाहन व रोडवेज की बस ही शहर की तरफ आएंगे। एसपी यातायात ने बताया कि परीक्षा वाले दिन 15 व 16 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें