फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 15 Feb 2022 03:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसपी के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में शहर के नरौली क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के रैदोपुर-एलवल मुहल्ला निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से नरौली क्षेत्र में गए थे। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अपने चार पहिया वादन की स्टेयरिंग पर वह लहुलुहान पड़े थे।

स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में देर रात मृतक के भाई प्रभाकर सिंह ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में प्रभाकर ने बताया कि एक निमंत्रण में उसे व बड़े भाई राघवेंद्र को साथ जाना था।

उसने भाई को फोन किया तो भाई डरे हुए थे और कहा कि मुझे उमाकांत यादव, निक्की उपाध्याय, दुर्गेश यादव, शक्ति सिंह सहित तीन अन्य लोग जान मारने की नीयत से घेर लिए हैं। जल्दी आकर मुझे बचा लो। जब वह अपने भाई को खोजते हुए नरौली क्षेत्र में पहुंचा तो कार के स्टेयरिंग पर वह खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। एसपी के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें