फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में बनेगा कॅरिअर हब

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों को सही कॅरिअर चुनने में सहायता देने के उद्देश्य से हर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ‘कॅरिअर हब’ स्थापित करने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों को अब पंख पोर्टल पर 500 से अधिक कॅरिअर विकल्पों में उलझने के बजाय व्यक्तिगत मार्गदर्शन और संसाधनों की मदद से सही दिशा मिल सकेगी।
इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक को मार्गदर्शन के लिए नामित किया जाएगा। कॅरिअर हब कक्ष में बैठने की व्यवस्था, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप व मोबाइल जैसे डिजिटल संसाधन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हब में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों, संवाद, और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कॅरिअर मार्गदर्शन दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें