फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियावर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियावर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार पिता खुर्शीद (83) और पुत्र शादाब (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शादाब की पत्नी आसमा बानो (39), बेटा अमदान अहमद (9) व बेटी मायरा (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी परिवार के पांच सदस्य दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी कार तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियावर के पास स्टोन नंबर 216.2 पर चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल महिला और दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तहबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें