फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को बचाने में दुकान में घुसी कार, दो की मौत, पांच घायल, जीयनपुर के बागखालिस बाजार में हुई दुर्घटना

Sat, 09 May 2020 07:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार के पास शनिवार की शाम को बकरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति की मड़ई में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


 बागखालिस बाजार में सड़क किनारे एक व्यक्ति मड़ई डालकर साइकिल पंक्चर बनाता है। यहीं पर उक्त लोग मौजूद थे। शनिवार शाम को जौनपुर की एक कार में सवार लोग गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार बागखालिस बाजार में मड़ई के पास पहुंची की अचानक सड़क पर बकरी आ गई।

उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर मड़ई में घुस कर पलट गई। हादसे में सगड़ी निवासी हरिप्रसाद (50) और शाहपुर नेवादा निवासी रामलखन (40) की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र शर्मा (40), अर्जुन (20) निवासी दाउदपुर, खतीरपुर निवासी फुरकान (27), धौरहरा गांव निवासी शाकिर (25) घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार तीन से चार लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिप्रसाद बाजार में सामान लेने आए थे। रामलखन ठेला चलाते थे, दुकान के पास खड़े थे। अन्य लोग भी दुकान के आसपास लोग मौजूद थे और कार की चपेट में आ गए। कार को थाने पर खड़ा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें