फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : पिकअप से टकराई कार, मची चीख पुकार, एक की मौत, 10 घायल, घायलों का चल रहा इलाज

Wed, 11 Dec 2024 11:12 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में देर रात कार और पिकअप की टक्कर में एक की मौत हो गई इसके साथ ही दस लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप पर सवार लोग गोविंद साहब का मेला देखकर आ रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायलों का ईलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधरापुर थाना क्षेत्र के बाजार और जयपुरिया स्कूल के बीच मंगलवार की देर रात लगभग 10.45 बजे गन्ना लदी ट्राली और पिकअप की टक्कर हो गई। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग इसमें घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के लगभग 20 से 25 की संख्या में लोग एक पिकअप के जरिए आजमगढ़ और अकबरपुर जनपद की सीमा पर लगने वाले गोविंद साहब मेले में गए थे। देर रात वह पिकअप से वापस मऊ जा रहे थे। कंधरापुर थाने और जयपुरिया स्कूल के बीच मंदुरी की तरफ से एक गन्ना लदी ट्रैक्टर और ट्राली आजमगढ़ की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


तभी पीछे से आ रही तीव्र गति पिकअप ने गन्ना लदी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पिकअप सवार मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें