फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : आजमगढ़ ने अलीगढ़, वाराणसी ने मुरादाबाद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल निदेशालय, उप्र बास्केटबाॅल संघ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को सुखदेव पहलवान स्पोट् र्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच आजमगढ़ मंडल और अलीगढ मंडल के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ मंडल ने 66-28 के अंतर से अलीगढ मंडल को पराजित किया। दूसरे मैच में वाराणसी ने मुरादाबाद मंडल को 42-16 से पराजित किया। तीसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने चित्रकूट धाम मंडल को 24-00 के अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में आगरा मंडल ने कानपुर मंडल को 34-7 के अंतर से पराजित किया। पांचवें मैच में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल 31-11 से पराजित कर किया। छठे मैच में मुरादाबाद मंडल ने मिर्जापुर को 24-08 से पराजित किया। प्रतियोगिता 13 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एसके सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेद्र यादव, प्रशांत कुमार राय, सुल्तान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें