आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्रकारी अध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाए जाने को लेकर कार्यालय से जुलूस निकाला और अंबेडकर पार्क में जाकर उपवास रखा। हवलदार सिंह ने कहा कि उन्नाव रेप कांड के अभियुक्तो को भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि आज तक आरोपी विधायक को पार्टी से निकाला नहीं गया और न ही घटना के बाद आज तक ट्रायल शुरु नहीं किया गया। साक्ष्यों को लगातार मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी विधायक जेल से ही पीड़िता के गवाहों उसके वकील की हत्या की साजिश रची और गाड़ी का ट्रक से टक्कर मरवा कर मारा गया। यदि पीड़िता के साथ शीघ्र न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के छात्रों ने उन्नाव की रेप पीड़िता को न्याय दिलाए जाने और भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को फांसी दिए जाने, रेप पीड़िता के परिवार को मुआवजा के रुप में पचास लाख रुपया दिए जाने की सरकार से की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। शिब्ली कालेज के छात्रनेता लालजीत यादव कहा कि उन्नाव की बेटी के साथ सरकार न्याय न करके अपने विधायक को बचाने का काम कर रही है। यही कारण है कि विधायक को अभी तक निलंबित नहीं किया गया। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाव का नारा सरकार का झूठा साबित हो रहा है। इस मौके पर कपूजर सरइप, हरिकेश कुमार, हरेंद्र प्रताप, अमर बहादुर, मंजीत यादव, अनूप राय, जितेंद्र यादव, विशाल यादव, प्रदीप यादव, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
रामपुर गांव से आहान सेवा संस्थान और सुपर-100 टीम की ओर से उन्नाव की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च जो रामपुर से निकल कर ब्लॉक मोड़, पुराना मच्छरघट्टा चौक, सैय्यद मोड़ होते हुए मवेशी पर जनसभा मेंपरिवर्तित हो गया। संचालन आहान सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमन सिंह और सुपर-100 के अध्यक्ष ज्ञानेंद सिंह ने किया। रमन ने कहा कि उन्नाव में कानून कितना कमजोर एवं लचर हो चुका है इसका जीता-जागता सबूत बलात्कार पीड़िता के एक्सीडेंट से मिला है। ग़लत नीतियों का हमेशा विरोध किया जाएगा। जय प्रकाश सिंह, गोलू, गोपाल सिंह, आनन्द विशाल सिंह, विशाल सिंह, राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।
जहानागंज बाजार मे उन्नाव रेप घटना के विरोध मे कैंडिल मार्च निकालते लोग।- फोटो : AZAMGARH
मेहता पार्क में उन्नाव कांड का विरोध करते कांग्रेस के नेतागण।- फोटो : AZAMGARH