फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम आने के पूर्व ही प्रत्याशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जिला पंचायत सीट हरैया से बसपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव परिणाम आने के पूर्व ही मौत हो गई। वे कोरोना की चपेट में आ गए थे और जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान 30 अप्रैल की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात से 55 वर्षीय जितेंद्र सिंह पटेल बतौर बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 19 मई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वे घर पर ही आइसोलेट हो गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान मतगणना के दो दिन पूर्व 30 अप्रैल की शाम उनकी मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थकों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें