फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च को सीएम कर सकते हैं उद्घाटन

Fri, 12 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में शुक्रवार को ब्वायलर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और एमडी डा. बीके यादव ने पूजन के बाद पूरी चीनी मिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मिल का निर्माण हर हाल में पांच फरवरी तक पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। संभावना है कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिल का उद्घाटन करेंगे।

मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने चीनी मिल अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कार्यदायी संस्था के लोगों से कहा कि आगामी पांच मार्च को चीनी मिल को हैंडओवर करना है। इसलिए इसके पहले सारे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन


 इस पहले मिल के सभी कार्यों की गुणवत्ता और मानक की गहनता से जांच होगी उसके बाद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। एमडी डा. बीके यादव ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय पर चीनी मिल का ट्रायल कर पेराई शुरू कर दी जाएगी।

इसलिए काश्तकार अपने गन्नों को बचा कर रखें, उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य दिया जाएगा। सभी गन्ना निरीक्षक काश्तकारों से मिलें और उनसे गन्ने को रोके रखने की अपील करें। मौके पर गन्ना शोध उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, डा. आरसी पाठक, डा. सुल्तान अहमद, एमके कुलश्रेष्ठ, जीके सिंह, अशोक त्रिपाठी, एसके ओहरी, एसके सेठ, एएस पोरस, बीके सिंह, एनके वाजपेयी, बीके शेट्टी मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें