फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।
मृतक, स्थानांतरित और दोहरे नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम-पता, आयु संबंधी त्रुटियों में सुधार और स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। आवेदन संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ईसीआईएनईटी मोबाइल एप और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों और राजनीतिक दलों से पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें