फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमसा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान

विज्ञापन
दुर्वासा धाम से जनजागरण अभियान की हुई शुरुआत। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
पौराणिक महत्ता रखने वाली तमसा नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने और उसके संरक्षण के लिए रविवार को दुर्वासा धाम से जनजागरण अभियान शुरू किया गया। गंगा समग्र की ओर से निकाली गई तमसा बचाओ जागरण यात्रा के जरिये लोगों को नदी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने समारोह के बीच यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा के शुभारंभ से पहले दुर्वासा धाम के महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने तमसा-मंजूषा संगम पर विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान तमसा की पौराणिक महिमा पर आधारित आरती गीत का भी लोकार्पण हुआ। गीत की रचना यात्रा संयोजक एवं कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने की है, जबकि इसे रजनीकांत ने स्वर दिया है। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि स्वच्छ नदियां और सुरक्षित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी हैं। सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने तमसा की पौराणिक महत्ता का उल्लेख करते हुए इसके प्रदूषण पर चिंता जताई। अध्यक्षता महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज और संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया। अंत में फूलपुर संयोजक रासबिहारी सिंह ने आभार जताया। आरती कलाकार विपुल पांडेय ने आरती प्रस्तुत की। इस मौके पर गंगा समग्र के प्रांत सहसंयोजक अजय कुमार राय, आरएसएस के विभाग संघचालक सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें