शंकरपुर चेकपोस्ट पर उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी का स्वागत करते का
क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट पर रविवार को उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष हाजी मुतीउल्लाह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही समाज के लोगों की समस्याओं को उठाने तथा उनके हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस अवसर पर ओमप्रकाश सैनी, अबू जैद, नाजिम, नसीम, राजू कुमार, सूरज कुमार पांडेय और विष्णु देव पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।