फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओवरलोड से शहर में सुलग रहे केबल, गांवों में हो रही आपात रोस्टिंग

विज्ञापन
नगर के मातबरगंज क्षेत्र में सुलगती केबल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिले में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की मांग 512 मेगावाट तक पहुंचने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मांग और उपलब्धता में अंतर के चलते निगम को दिन-रात आपात रोस्टिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में हर दो घंटे के अंतराल पर करीब एक से दो घंटे की आपात रोस्टिंग की जा रही है। 18 की जगह 13 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है।
तकनीकी खराबी, फाल्ट और केबल जलने की घटनाएं बढ़ने से कुर्मीटोला, कटरा, कोल पांडेय सहित कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रह रही है। शिवांश गोयल, कैलाश नाथ, दीपक यादव ने बताया कि 18 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। शहर के पुरानी जेल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आए दिन केबल में सुलगने और फाल्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
केबल गर्म होने या आग लगने की स्थिति में निगम को एहतियातन संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। इसके बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर ही आपूर्ति बहाल की जा रही है।
00
रोस्टिंग की आ रहीं 45 शिकायतें
हाइडिल कालोनी में बने निगम के कंट्रोल रूम में रोस्टिंग की शिकायतें बढ़ी हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली घरों से नहीं, कंट्रोल रूम से ही बिजली बंद कर दी जा रही है। इस समय फाल्ट की तो दो-चार शिकायतें आ रही हैं, लेकिन इमरजेंसी कटौती के कारण रोजाना उपभोक्ताओं की 40 से 45 शिकायतें आ रही हैं। हर उपभोक्ता यही पूछ रहा है कि बिजली कब आएगी।
00 वर्जन
ऊपर से ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टिंग की जा रही है। शहरी क्षेत्र में रोस्टिंग नहीं है। केवल फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। जहां केबल जल रही है, वहां लोड अधिक होगा। इसको संबंधित जेई से दिखवाएंगे कि आखिर केबल क्यों जल रही है। -घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।

नगर के मातबरगंज क्षेत्र में सुलगती केबल। स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें