बदइंतजामी से सूख रही यात्रियों की हलक
प्यास बुझाने के लिए ढीली करनी पड़ती है जेब
रोडवेज परिसर में लगे एक वाटर कूलर के भरोसे 25 हजार यात्री
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। परिवहन निगम की बदइंतजामी से बढ़ती गर्मी के बीच रोडवेज यात्रियों की हलक पानी बिना सूखने लगी है। यात्री सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए पेयजल के समुचित इंतजाम नहीं हैं।
रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का दावा खोखला साबित होता नजर आ रहा है। रोडवेज बस स्टेशन से सुविधाएं नदारद हैं। पेयजल सुविधा के लिए हैंडपंप और टोटियां लगी हैं, जिनमें सिर्फ एक ही टोटी चालू हालत में मिली। यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए फ्रीजर लगा है, लेकिन वह कब चले और कब बंद हो जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। विवश होकर यात्री बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझाते हैं।
...
वाटर एटीएम बंद होने से यात्री परेशान
यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए शासन स्तर से नए रोडवेज भवन में लगा वाटर एटीएम मशीन पिछले एक साल से बंद पड़ा है। इसके कारण गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ लगा वाटर कूलर का कोई भरोसा नहीं है कि कब चलता है और कब बंद होता है। ऐसे में करीब 25 हजार यात्री परेशान होते हैं। रोडवेज विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह उदासीन साबित हो रहा है।
-
परिसर में फैली गंदी
कोरोना काल चल रहा है। प्रशासन साफ-सफाई रखने के लिए आदेश-निर्देश भी दे रहा है। फिर भी रोडवेज परिसर में गंदगी का अंबार है। परिसर से पूरा यूरिनल फैला हुआ है। उससे उठती दुर्गंध से यात्री परेेशान होते हैं। वहां कुछ पल भी रुक पाना मुश्किल हो जाता है।
-
अफसरों की लापरवाही से बिगड़ी सूरत
फोटो संख्या---
पेयजल किल्लत और शौचालय की बदहाली सबसे बड़ी समस्या है। विभाग किराया पूरा वसूलता है फिर भी सुविधाएं न मिलना अफसरों की लापरवाही प्रदर्शित करता है।
राजबली, यात्री।
-
कराएं समस्याओं का निदान
फोटो
रोडवेज बस अड्डा होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। मुसाफिरों की परेशानी देखते हुए समस्याओं का निदान कराने की जरूरत है।
अवधेश, यात्री।
-
परिसर में गंदगी का अंबार
फोटो संख्या---
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। पूरे परिसर में गंदगी फैली है। शौचालय की हालत बेहद खराब है। विभागीय अफसरों को ध्यान देने की जरूरत है।
साहब, यात्री
-
बंद पड़ी वाटर एटीएम मशीन
फोटो संख्या---
यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए वाटर एटीएम तो लगी है, लेकिन वह भी बंद है। टोटियां बंद पड़ी है, किसी से पानी नहीं आ रहा है। मात्र एक टोटी चल रही, जिस पर पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
कुंदन, यात्री।
-
रोडवेज के पीछे वाटर कूलर लगा है। इससे यात्री पानी लेते हैं। यदि वह नहीं चल रहा हो तो उसे चालू करा दिया जाएगा। रही बात वाटर एटीएम मशीन की तो उसे चालू करने के लिए संचालक को पत्र लिखा गया है। यदि वह समय से नहीं आता है तो उसका अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
ललित श्रीवास्तव, एआरएम।