फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, 38 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईं की बाजार। बिलरियागंज क्षेत्र के मजदूरों को लेकर जा रही प्राइवेट बस बुधवार की सुबह देवगांव कोतवाली के मसीरपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 42 मजदूरों में 38 घायल हो गए। जिसमें मात्र तीन को ही गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

बिलरियागंज क्षेत्र स्थित रियाज के ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर बुधवार की सुबह प्राइवेट बस में सवार होकर घर वापसी कर रहे थे। भट्ठा बंद होने से मजदूरों का हिसाब कर मालिक ने उन्हें छुट्टी दे दिया। जिस पर ठेकेदार ने प्राइवेट बस की व्यवस्था कर मजदूरों को रांची रवाना किया। देवगांव कोतवाली के मसीरपुर के पास बस अनियंत्रित हो गई। बस के अनियंत्रित होते ही चालक चलती बस छोड़ कर कूद गया। इसके बाद बस सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 42 मजदूरों में 38 को चोट आयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसमें तीन को गंभीर चोट आई थी, जिन्हे इलाज व जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। शेष को सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल सभी भट्ठा मजदूरों को नगर पंचायत के रैनबसेरा में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें