हिंदू युवा वाहिनी ने बुधवार को बवाली मोड़ पर आतंकवाद का पुतला
फूंका।
इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने पेशावर में सैनिक स्कूल पर
तालिबानियों के हमले की निंदा की। साथ ही मृत बच्चों की आत्मा की शांति के
लिए प्रार्थना की।
नगर संयोजक मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि तालिबानी
आतंकियों ने सैनिक स्कूल पर हमला कर बेगुनाहों की जान ले ली। इस घटना से
पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई है।
आतंकवादियों ने बच्चों को कतार में
खड़ा करके भूना गया। उन्होंने ऐसे आतंकियों को फांसी पर चढ़ाने की मांग की।
इस दौरान मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर
से प्रार्थना की।
इस अवसर पर यशवंत, रविकांत पांडेय, सूरज सोनकर, अवधेश
यादव, टोनी जायसवाल, अनिल, हरिनाम निषाद, सोमनाथ मौर्य, बबलू, हरेंद्र,
प्रदीप, प्रमोद आदि मौजूद थे।