फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद, ईओ को हटाने की मांग

Wed, 17 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत जीयनपुर में हटवाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं। सुबह नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बाद में बाजार में सभा कर नगर पंचायत जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की।

इस बारे में तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन भी सौंपा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत द्वारा किए गए भेदभाव के विरोध में जीयनपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दूकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


सुबह व्यापारियों ने जुलूस निकाला और बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया। इसका असर रहा कि बाजार पूरे दिन बंद रहा। लोग चाय-पानी तक को तरस गए।

बाद में जीयनपुर चौक में हुई सभा में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी केके पांडेय द्वारा किए गए भेदभाव की निंदा की।

साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता के रवैये पर रोष प्रकट किया।
जीयनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मन्नू लाल जायसवाल ने कहा कि चेयरमैन और ईओ द्वारा विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितता की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीयनपुर के व्यापारियों की दूकानें तोड़ने का जो षड़यंत्र प्रशासन द्वारा रचा जा रहा उसे व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। अंतिम समय तक संघर्ष जारी रखेगा।

सपा नेता असद इदरीश ने कहा कि जीयनपुर अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को व्यापारियों की मांगों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

सभा को प्रवीण सिंह, ज्ञानेंद मिश्रा, आनंद प्रकाश तिवारी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल यादव, जफर इमाम, मनोज जायसवाल, शिवदान चौरसिया,  रामा मौर्य, रामाधार प्रजापति आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान दिनेश सेठ, राजेश पटवा, अंबिका जायसवाल, पवन, डा. महताब आलम, हरिकृष्ण जायसवाल, बब्बन जायसवाल, राजकुमार, गोविंद मद्धेशिया, आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें