आगरा में आरएसएस और बजरंग दल द्वारा मुसलमानों का धर्म
परिवर्तन कराने के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने
कलेक्ट्रेट चौराहे पर आरएसएस का पुतला फूंका। साथ ही इन संगठनों के विरुद्ध
कार्रवाई की मांग की।
पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुलहुदा ने
कहा कि आरएसएस और बजरंग दल के नेताओं के विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्यवाही
नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उन्होंने कहा
कि देश में सांप्रदायिकता और धार्मिक भावनाओं को भड़का कर राजनैतिक लाभ
लेने के लिए इस घिनौने खेल को आरएसएस द्वारा अंजाम दिया गया है।
उन्होंने
कहा कि आरएसएस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का नया फार्मूला निकाला है।
जिसे राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल कामयाब नहीं होने देगी।
पुतला दहन के दौरान
आरिफ, अफजल, नोमान, दिलसाद, शहबाज, प्रमोद, जीशान, रुमान, पंकज वर्मा, महेश
तिवारी, कलराज सिंह, सलीम, रिजवान, अफरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।