डीएवी पीजी काॅलेज के छात्रों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से शहीद जवानों के घरवालों को आर्थिक मदद की मांग की। मौके पर देवेंद्र दूबे, दुर्गेश यादव, वरुण कुमार यादव, प्रांजल यादव, राकेश, अनुज गुप्ता, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला व झंडा फूंका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की।
पुतला दहन के उमेश सिंह गुड्डू, हरेंद्र तिवारी, केशव प्रसाद, दुर्गेश श्रीवास्तव, धर्मवीर शर्मा, राजेश अस्थाना, अतुल श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्य, नगेंद्र यादव, मो. अफजल, हरिकेश विक्रम आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज ने आतंकी हमले की निंदा की है। इस मौके पर ओमप्रकाश साहू, अच्छेलाल, शिवानंद, शीतल साहू, विनोद साहू, रामसूरत, श्यामसुंदर, डा. राधे मौजूद रहे।
अंबारी संवाददाता के अनुसार ग्रीन गुरु सोसाइटी के कार्यालय में प्रबंधक चंद्रशेखर मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैंडल जलाकर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता चंद्रशेखर मौर्य ने और संचालन रवींद्र यादव ने किया।
गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, लालगंज में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उड़ी सैन्य मुख्यालय पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा के नेता विजय सोनकर व संजय जायसवाल के नेतृत्व में पूरे नगर में जूलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील के सामने पाकिस्तान का पुतला का दहन किया। मौके पर विजय जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह, योगेश सिंह, रजनीश जायसवाल, यशवंत साहू, धर्मेंद्र सोनकर, श्यामा सिंह, इंद्राज चौहान, रजनीकांत सोनकर, ऋषिकांत राय आदि मौजूद थे।
मेजवां संवाददाता के अनुसार मेजवां एजूकेशनल सोसायटी की बैठक कार्यालय पर हुई। इसमें हमले की निंदा की। मौके पर आर हुसैन, सय्यद शमीम काजिम, वीरेंद्र कुमार, दिलगर, नैयर, मिनहाज, मनोज कुमार, फिरतू, सखावत हुसैन आदि मौजूद थे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, अधिवक्ता संघ की बैठक सोमवार को पुस्तकालय में हुई। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
तहबरपुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर में ग्राम प्रधान पंकज कुमार राय के अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें जवानों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर पंकज कुमार राय, यशवंत सिंह, कल्पू चौहान, राजेंद्र चौहान रहे। मालटारी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर में भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। मौके पर संतोष जायसवाल, दिवाकर सिंह, सोनू सिंह, विवेक सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
श्रीगांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने विद्यालय गेट के सामने जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर पाक के प्रधानमंत्री, पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला फूंका। पल्हना संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री ध्रुव सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका। पूरे बाजार में जुलूस निकाला। रामासिंह, डीके सिंह, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, गोरख मिश्रा, जयदीप, अमित मौर्या, अजित, शुभम, अनुपम, राजकुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।