फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा, सपा, कांग्रेस ने समाज को दिया धोखा

Mon, 19 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित आरएल पब्लिक स्कूल में भारतीय समाज पार्टी की अति दलित अति पिछड़ा संयुक्त महापंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस ने हमारे समाज के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2017 में भासपा व भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद वह सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन


 उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी ने बसपा को वोट दिया, क्या आपके समाज का एक भी बेटा सिपाही, दरोगा बना। बसपा ने बहकाकर वोट ले लिया और सत्ता में आने पर भूल गए।  पूर्वांचल के लोग मिलकर भासपा व भाजपा की सरकार बना दें तो मैं पूर्वांचल राज्य बनवा दूंगा। वाराणसी के पूर्व मेयर व भाजपा के युवा प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री व गरीब का बेटा ओमप्रकाश राजभर एक साथ होंगें तो निश्चित रूप से सपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे।

भासपा किसान मोर्चा के महामंत्री सुजीत सिंह टीका ने कहा कि बसपा-सपा, कांग्रेस सभी एक दूसरे से मिले हुए हैं और प्रदेश में इस बार 265 प्लस की जगह 365 प्लस सीट जीतकर भाजपा व भासपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता भासपा जिलाध्यक्ष मानिकचंद राजभर तथा संचालन प्रदेश महासचिव चिंतामणि राजभर ने किया। जिला महासचिव अजय जायसवाल, महेंद्र राजभर, शक्ति सिंह, आनंद मिश्रा, रामा साव, जयप्रकाश लाल, रामदरस राजभर, डा. दिलीप कुमार, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें