फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर, 200 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर में लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात ओवरलोड के चलते जल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से मुहम्मदपुर बाजार सहित लगभग 200 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी और रमजान में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग खासे परेशान हैं। विभाग की माने तो एक-दो दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर में लगा पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से मुहम्मदपुर, बिंद्राबाजार सहित क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। पूर्व में भी कई बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई।

इसका परिणाम रहा कि शुक्रवार की रात ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फिर जल गया। शनिवार की सुबह कर्मचारी काफी समय से खराबी दूर करने में जुटे रहे मगर उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, बिजली न रहने से लोगों को शुद्ध पानी के लिए दर-दर भकटना पड़ा।
विज्ञापन


विभागीय लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के अजय, दिवेश, अशोक, दीपक आदि ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो सकी। बिजली नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेेेशानी रोजेदारों को हो रही है। किसान भी परेशान हैं। जेई चंदन यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। नए ट्रांसफार्मर के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें