पुरने जेल के सामने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के पीछे कूड़े की ढेर में लगी आग से उठता जहरीला ?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में नगरपालिका की ओर से पुराने मंडल कारागार के समीप स्थित बंधे पर गिराए गए कूड़े में किसी ने आग लगा दी है जिससे उठने वाले धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शाम के समय हालत और खराब हो जा रही है।
नगरपालिका की ओर से कूड़े का निस्तारण बंधे के इर्द गिर्द किया गया है लेकिन जब उसे मझवारा में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन मिली तो उसने बंधे के किनारे कूड़ा गिराना बंद कर दिया। लेकिन जो कूड़ा उसने गिराया गया था वह उसी तरह से पड़ा रहा। इसी तरह से उसने पुरानी जेल के सामने स्थित बंधे पर अनुसूचित जाति छात्रावास के पीछे कूड़ा गिराया था। इस कूड़े में किसी ने आग लगा दी है। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद इससे निकलने वाला धुआं ऊपर नहीं जा पा रहा है। जिसके कारण इस धुएं से इसके अगल-बगल रहने वालों का शाम के समय सांस लेना भी दूभर हो जाता है। पुरानी जेल के सामने से होकर गुजरने वाले राहगीरों की हालत भी खराब हो जाती है। वहीं नगर पालिका को इस बात का पता भी नहीं है। ईओ नगर पालिका शुभनाथ प्रसाद ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाएंगे। कूड़ा सुलग रहा है तो उसे बुझवाया जाएगा।