फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गड़बड़ी की टीम ने की जांच

विज्ञापन
आदम मऊ गांव में विकास कार्यो की जांच करने पहुंची चार सदस्यीय टीम ग्रामीणों से वार्ता करती। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। विकास खंड फूलपुर के आदम मऊ गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए गांव के ही अखिलेश राय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम ने एक जांच टीम गठित कर जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेएन श्रीवास्तव को सौंपा। रविवार को चार सदस्यीय टीम आदम मऊ गांव पहुंची और पीएम आवास , शौचालय , नाली, खड़ंजा एवम जलजमाव से निजात पाने के लिए बनाए गए सोख्ता आदि की जांच की।
विज्ञापन

साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत हुए मनरेगा कार्यों एवं उस पर खर्च की भी जांच की। वित्तीय वर्ष 2015 से 2020 तक मनरेगा के तहत हुए कार्यों एवं उस पर हुए खर्च का ब्यौरा ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव से मांगा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक सप्ताह का समय मांगा और कहा कि कार्यों और उस पर हुए खर्च का ब्यौरा हम दे देंगे। शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा अपात्रों को पीएम आवास दिया गया है। शौचालय का पैसा गलत ढ़ंग से खाते से निकाल लिया गया है। शौचालय कुछ बने हुए हैं लेकिन अधिकांश शौचालय बने ही नहीं। सोख्ता गड्ढे में सरकारी धन का दुरूपयोग हुआ है। मनरेगा के तहत हुए कार्यों में भी धन का दुरुपयोग हुआ है। ग्राम प्रधान मुन्नी बानो ने कहा कि मेरे द्वारा किसी भी अपात्र को पीएम आवास नहीं दिया गया है और ना ही किसी तरह के सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। कुछ लोग जब पंचायत चुनाव करीब है तो मुझे बदनाम करने के लिए जांच करवा रहे हैं। इस मौके पर अवर अभियंता मनोज कुमार मिश्रा, अवर अभियंता राधेश्याम, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह ऊर्फ डब्बू चौहान, अखिलेश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें