फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : दबंगों ने दूल्हे के साथ की मारपीट, चलें ईंट-पत्थर, काम आई चालक की सूझबूझ; पुलिस की माैजूदगी में हुई शादी

Mon, 25 Nov 2024 02:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : मामले की सूचना मिलते ही माैके पर बरदह थाना की पुलिस भी पहुंच गई। चालक को फोन कर दूल्हे को कन्या पक्ष के घर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत कराने के बाद अपनी माैजूदगी में विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
इसी कार में बैठा था दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बीती रात आई बारात में दबंगों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और उसके वाहन पर भी पथराव कर दिया। मामले के बाद पूरी बारात बिना शादी के ही रात में लौट रही थी कि सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाकर शादी की रस्में निभाई गईं।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले आलोक गुप्ता (बदला हुआ नाम) ने अपने बेटे की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव  में अपने ननिहाल में रह रही युवती के साथ तय की थी। तय तिथि यानी बीते रविवार को बारात लेकर परिजन शादीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। 

इसी दाैरान बाइक सवार दो युवकों ने दूल्हे के साथ गली-गलौज शुरू कर दिया। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने फोन कर चार-पांच अन्य लोगों को भी माैके पर बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर दूल्हे के साथ मारपीट और उसके वाहन पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद किसी तरह चालक ने वाहन को वहां निकाला और दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर जान बचाई। इस मामले की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हे को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पुलिस की माैजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें