फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट को लेकर पीड़ित सराफा कारोबारी ने दी तहरीर

विज्ञापन
अंबारी निजामपुर में लूट के मामले को लेकर व्यापारियों की बैठक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी/पवई। पवई थाना क्षेत्र के भभरिया में शुक्रवार की देर शाम सराफा कारोबारी से हुई लूट की घटना से पुलिस जहां देर रात तक इंकार करती रही तो वहीं शनिवार को पीड़ित व्यापारी थाने पर पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया। एसओ के थाने पर मौजूद न होने की बात कहते हुए प्रभारी ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं पुलिस की कवायद को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है और व्यापारी बैठक कर आंदोलन की रणनीति बना रहे है।
विज्ञापन

पवई के भभरिया के पास सराफा दिलीप अग्रहरि पुत्र स्व. अच्छेलाल व राजीव अग्रहरी पुत्र हजारी लाल से 65 हजार नकदी के साथ ही लाखों के जेवरात की लूट हुई थी। घटना के बाबत शुक्रवार की रात ही एसओ अहरौला से पूछने पर उन्होंने घटना से इंकार किया था, वहीं शनिवार को पीड़ित सराफा कारोबारी व्यापरियों के साथ थाने पर पहुंचे और दो बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दिया। सराफा कारोबारियों के अनुसार लूटेरे 65 हजार नकदी के साथ ही 130 ग्राम चांदी व दो ग्राम सोना, दुकान की चाभी, मोबाइल आदि लूट ले गए है। तहरीर मिलने के बाद भी प्रभारी एसओ ने यह कहते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया कि एसओ बाहर गए है, आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें फूलपुर, पवई, अहरौला थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट व छिनैती की घटनाओं पर आक्रोश जताया गया। व्यापारी एसओ पवई के अयोध्या तिवारी के क्रिया कलाप पर खासे आक्रोशित नजर आए। बैठक में पूर्व प्रधान अरशद, सूरज अग्रहरि, अभिलाष अग्रहरि, नितिन, राममिलन, मिठाई लाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें