फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चली गोली : आरोपी ने पहले नाना को बुलाया, नहीं आने पर नाती को पर कर दी फायरिंग; युवक हिरासत में

Fri, 01 Nov 2024 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : गोली चलने की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली गई। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था लेकिन थोड़ी से बाद वह पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सतना बलुआ गांव में बीती देर रात लक्ष्मी पूजा के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिलाएं लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर रही थीं। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति श्यामलाल पटेल, राम रूप के दरवाजे पर रखी मूर्ति के पास पहुंचा और बैठ गया। कुछ देर बैठने के बाद पड़ोसी प्रदीप कुमार पटेल (23) पुत्र प्रेमचंद भी शराब के नशे में मूर्ति के पास पहुंचा। उस समय महिलाएं पूजा कर रही थीं और बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उसने अवैध असलहे से फायर शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी माता सुनीता व दो भाई सुजीत और भोलू ने उसको पकड़ घर के अंदर कर दिया और ताला बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद वह सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंच शौचालय पर कूद कर नीचे आ गया और मूर्ति के पीछे जाकर धूप नाथ के घर पहुंचा। उसने अवनीश से धूप नाथ के बारे में पूछा और कहा कि उनको बुलाकर लाओ। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
अवनीश ने जब नाना को नहीं बुलाया तो उसने आवेश में आकर फायर झोंक दिया। उर्दिहा निवासी अवनीश (17) थाना रौनापार के दाहिने हाथ में गोली लग गई। शोर सुन नाना और मामा भी आ गए तो उसने उन्हें भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। वह लोग घर मे जाकर छिप गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

लोगों ने तत्काल लाटघाट चौकी पर सूचना दी और 112 नंबर को फोन किया। सूचना पाकर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान और डायल 112 के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल को तत्काल लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने सदर के लिए रेफर कर दिया।

उसके बाद जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने लगे। हालांकि, गोली मारने के बाद प्रेमचंद घटनास्थल से फरार हो गया था। फिर कुछ देर बाद घर पर आ गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर तलाशी ली। घर से दो-तीन मोबाइल पुलिस अपने साथ ले गई।

घटनास्थल से एक खोखा, एक जिंदा कारतूस मूर्ति पंडाल के पास और दो उसके जेब से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें