फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : फिर गरजा बुल्डोजर, काफी दिन पहले ढ़हाया अब मलबा हटाने पहुंचा प्रशासन

Tue, 19 Nov 2024 09:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में बुल्डोजर फिर से गरजता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान मलबे को हटाया गया। बताते चलें कि लाल डिग्गी बंधे पर बसे लोगों के आशियाने को पिछले दिनों धवस्त किया गया था लेकिन इसका मलबा पड़ा था। अब एक बार फिर से प्रशासनिक टीम पहुंची और मलबे को हटाने का काम किया।
विज्ञापन
मलबा हटाता बुल्डोजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत दिनों काेर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने लाल डिग्गी बंधे पर बाढ़ खंड की जमीनों पर बसे लोगों के आशियानों को ढ़हाया गया था। आशियाना गिरने के बाद लोग इसके मलबे को नहीं हटा रहे थे। मंगलवार को एक बार फिर बाढ़ खंड और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और पूर्व में ढ़हाए गए आशियाने के मलबे को हटाया। वहीं इस संबंध में कोई जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


पहले तो प्रशासन जल्दी अतिक्रमण को हटाता नहीं है। लेकिन, अब उसके द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद मलबे को हटाने की भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई एक बड़ा सवाल खड़ा करती है क्योंकि कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह मामला मंगलवार को लाल डिग्गी क्षेत्र में देखने को मिला। जहां लगभग दो माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और बाढ़खंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ आशियानों को ढ़हाया गया।

इसके बाद से ढहाया गया मलबा उसी तरह से पड़ा रहा है। जिसे अतिक्रमण कारियों द्वारा हटाया नहीं जा रहा था। मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन और बाढ़खंड की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाया। इस संबंध में मौके पर मौजूद बाढ़खंड के अधिकारी से जब मीडिया कर्मियों ने इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो वह इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। वहीं बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता अरूण सचदेव ने कहा कि कोई जानकारी चाहिए कल आफिस आइए तभी कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


मोबाइल पर हम कुछ नहीं बता सकते। वहीं जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया गया उनका आरोप है कि उनके आवासों के पीछे किसी व्यक्ति की जमीन है उसको लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें