निजामाबाद। तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात टिन शेड के नीचे सो रहे वृद्ध पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने सांड को पकड़वा कर गोशाला भेजवाया।
बसही बंदेदासपुर गांव निवासी रमाकर तिवारी बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर के सामने लगे टिन शेड के नीचे सो गए। देर रात अचानक सांड उन्हें चारपाई समेत उठाकर फेंक दिया। रमाकर सांड से बचने का प्रयास किया लेकिन सांड उन पर हमला करता रहा। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी और तहसीलदार केशव प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांड को पकड़वाकर गोशाला भेजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने परिजनों ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।