फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घड़ी-कलावा और राखियां उतरवाईं, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र ही ले जा सके अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार को जिले के 11 केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। हाथों में बंधा कलावा, घड़ी, राखियां और मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए। दोनों पालियाें की परीक्षा में 10224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 7471 ही शामिल हुए। 2753 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई जो 12 बजे तक चली।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 5112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3715 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1397 अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में भी 5112 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3756 ही शामिल हुए। 1356 अभ्यर्थियों ने परीक्ष छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा घेरा रहा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सिर्फ आधार कार्ड, पैन कार्ड और प्रवेशपत्र ही अंदर ले जाने दिया गया। हाथों में बंधी राखियां, कलावा, ब्रासलेट आदि उतरवा दिए गए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए।
पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम व एसपी ने गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज आजमगढ़, एसकेपी इंटर कॉलेज आजमगढ़, शिब्ली इंटर कॉलेज आजमगढ़ एवं सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीसीटीवी कैमरा एवं परीक्षा कक्षों का सघन निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थी जैसे ही परीक्षा छूटी वैसे ही वह रोडवेज बस अड्डे की ओर भीड़ चल पड़ी। हालांकि बसें पर्याप्त थीं, जिसके कारण किसी को समस्या नहीं हुई। आसानी से अभ्यर्थी परीक्षा के बाद अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें