फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 से 50 एकड़ में बनाएं निजी औद्योगिक पार्क, मिलेगी रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 10 से 50 एकड़ में निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार औद्योगिक पार्क पर कई तरह की रियायतें देगी। इस पहल का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, पूंजी निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर सृजित करना है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित सर्फुद्दीनपुर के सारे प्लाॅट पहले से ही बुक हैं। दूसरे यह क्षेत्र अब आवासीय क्षेत्र में आ गया है। इसके कारण जिला प्रशासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश की जा रही है। लेकिन शहर से नजदीक या सड़क से सटा कोई ऐसा क्षेत्र अब तक नहीं मिल सका है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से निजी भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत अगर किसी के पास 10 से 50 एकड़ तक की जमीन है तो निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आवेदन कर सकता है।

00

योजना की प्रमुख विशेषताएं

- निजी भूमि पर विकास: इच्छुक व्यक्ति या समूह 10 से 50 एकड़ भूमि प्रदान कर सकते हैं, जिस पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

- शासन से सहयोग: भूमि देने वाले को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये प्रति एकड़ तक का लोन मिलेगा, जिसे 6 साल तक मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर चुकाना होगा।

- 99 साल का किराया : जमींदार 99 साल के लिए औद्योगिक कंपनियों को जमीन किराए पर आवंटित करेंगे।

- सुविधाएं : सरकार की ओर से चहारदीवारी, सड़क, पार्क और अन्य निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

- औद्योगिक इकाइयों की स्थापना : भूमि मिलने के बाद उद्यमी अपने उद्योग स्थापित कर सकेंगे।

00

अगर कोई निजी औद्योगिक पार्क स्थापित करना चाहता है तो वह आवेदन कर सकता है। वैसे एक दो लोग इसके लिए एग्रीमेंट करा रहे हैं। उम्मीद है कि इस महीने अंत तक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब सरन रावत, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें