70वीं प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई स्पर्धाओं में बूढ़नपुर तहसील के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद किया। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। आयोजन संयोजक व प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
आयोजन सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की आठ तहसीलों के लगभग 700 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार की अपराह्न दो बजे होगा। इस अवसर पर शैलेश राय, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, रमेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. अनूप सिंह, साकेत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
अंडर-14 में समर यादव ने दो स्वर्ण पदक जीते
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बूढ़नपुर के समर यादव प्रथम, मेहनगर के आर्यन कुमार द्वितीय और सदर के प्रेम यादव तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में भी समर यादव ने पहला स्थान हासिल किया। सगड़ी के आकाश चौहान दूसरे और निजामाबाद के अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में बूढ़नपुर के अशरफ प्रथम, रंजीत द्वितीय और मेहनगर के बादल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सदर की आराध्या यादव प्रथम, लालगंज की प्रियंका द्वितीय और सगड़ी की पायल तृतीय रहीं। 400 मीटर में लालगंज की शिवांगी प्रथम, दीक्षा द्वितीय और सदर की निधि तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में सगड़ी की निकिता प्रथम, लालगंज की शिवांगी द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय रहीं।
अंडर-17 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बूढ़नपुर के सौरभ प्रथम, राममिलन द्वितीय और सदर के सुजीत यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में फूलपुर के नीरज यादव प्रथम, निजामाबाद के शैलेश चौहान द्वितीय और बूढ़नपुर के राममिलन निषाद तृतीय रहे। लंबी कूद में सदर के सुंदरम पाल प्रथम, बूढ़नपुर के शादाब द्वितीय और निजामाबाद के रवि यादव तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में बूढ़नपुर के आजाद प्रथम, लालगंज के अंश चौरसिया द्वितीय और बूढ़नपुर के शादाब तृतीय रहे।
अंडर-19 में निजामाबाद और बूढ़नपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निजामाबाद के शिवम यादव प्रथम, फूलपुर के राम अवतार द्वितीय और सगड़ी के विवेक यादव तृतीय रहे। 800 मीटर में निजामाबाद के रामकेश प्रजापति प्रथम, विजय कुमार द्वितीय और लालगंज के गणेश यादव तृतीय रहे। लंबी कूद में बूढ़नपुर के विवेक यादव प्रथम, फूलपुर के रंजीत द्वितीय और निजामाबाद के शिवम यादव तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में बूढ़नपुर के दीपक प्रथम स्थान पर रहे। सगड़ी के आलोक और लालगंज के आकाश ने भी स्पर्धा में स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की एक स्पर्धा में निजामाबाद की शालिनी यादव प्रथम, काजल कसौधन द्वितीय और सगड़ी की अंतिम यादव तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में निजामाबाद की काजल प्रथम, लालगंज की प्रिया अंजली यादव द्वितीय और सगड़ी की सोनकर तृतीय रहीं। 800 मीटर में निजामाबाद की मुस्कान प्रजापति प्रथम, दीपा द्वितीय और पूजा सोनकर तृतीय रहीं। एक अन्य स्पर्धा में बूढ़नपुर की सोनम प्रजापति प्रथम, नंदिनी द्वितीय और मेहनगर की अंजलि तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में बूढ़नपुर की सोनम प्रथम, सदर की रूबी चौहान द्वितीय और बूढ़नपुर की आयुषी तृतीय रहीं।