फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की 21 योजनाएं सपा ने की बंद

Fri, 16 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बहन मायावती की सोच थी कि अगर बेटी जन्म ले तो समाज में उसे सम्मान जनक स्थान मिले। इस लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की थी। लेकिन 2012 में सत्ता में आने के साथ पिता-पुत्र की सरकार ने बसपा शासन की 21 योजनाओं को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि सपा शासन में बहन, बेटियाें की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो चली हैं।
विज्ञापन



उन्होंने भाजपा को ड्रामेबाज पार्टी बताया, बोले ये लोग कभी राम का तो कभी धर्मांतरण का तो कभी लव जेहाद के मुद्दे को उठाकर समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। बोले झाड़ू लगाने से अच्छे दिन नहीं आने वाले है। मोदी सरकार का दो साल में बुरा हाल होने वाला है। जन्म दिवस कार्यक्रम में आए लोगों से उन्होंने बहन जी को 2017 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।


विशिष्ट अतिथि विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति में हार-जीत तो होती ही रहती है। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने कहा कि  हार तो मुझे छूकर चली गई। अगर मेरे परिवार के लोग न होते तो मैं चुनाव हार जाता। श्री जमाली ने कहा कि यहां के लोग इस बात को बखूबी जानते है कि फर्जी तरीके कराई गई वोटिंग क ी बदौलत मुलायम सिंह यादव को जीत का सर्टिफिकेट मिल सका। उन्होंने कहा कि बहन मायवती के शासन की चर्चा आज सभी दल के लोग कर रहे है।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने कहा कि बहन मायावती ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है।  जन्म दिवस समारोह को मंडल कोआर्डिनेटर श्याम सुंदर चौहान, अंोमकार शास्त्री, सदर विधान सभा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, अतरौलिया प्रत्याशी रमेश चंद दूबे, संतोष सिंह टीपू आदि लोगों ने संबोधित किया।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरिमर्दन उर्फ पप्पू आजाद, डा. उस्मानगनी, सुधीर सिंह पपलू, मिर्जा वसीम बारी, अबुल कैश आजमी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा आजाद, श्रीमती शीला श्रीवास्तव, इश्तेयाक अजीजी, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।  संचालन जिलाध्यक्ष  सुभाष गौतम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें