फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जारी की 28 समर्थित प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टियां भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दी है। मंगलवार को बसपा ने अपने 28 जिला पंचायत वार्डो के समर्थित उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दिया है। जबकि इससे पहले भी बसपा की ओर से 16 समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अनारक्षित सीट तेजापुर से देवनरायन मिश्र, नंदना से रमेश यादव, छपरा सुल्तानपुर से जर्नादन राम, महुजा नेवादा से अशोक राजभर, परशुरामपुर से हरिकेश मिश्र, गंभीरवन से प्रकाश चंद्र राजभर तो भगतपुर से श्रीराम यादव, लेदौरा से राधेश्याम निषाद, नंदांव के लिए सेचू राम, आंवक से जितेंद्र प्रसाद उर्फ जेपी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अहिरौला वार्ड से कमलेश राजभर, अनारक्षित वार्ड आराजी देवारा करखिया से रीता यादव, कोटिला से नुरसवा, फूलपुर से जेबा पत्नी मो. अनवार, बैरीडीह से ममता देवी, फरिहां से सुषमा व चांदपट्टी से शायरा बानो के नाम की घोषणा की गई हैं। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बेरमा वार्ड से रामवृक्ष गौतम, सिधौना से कल्पनाथ राव, तरवां से डा. जितेंद्र प्रसाद, भादो से जितेंद्र राजभर, मंजीरपट्टी से मो. तारिक, रूद्रपुर महवी से ओंकार यादव, हरैया से रेनू पटेल, ऊसरकुढ़वा से नीमा वर्मा को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं पूर्व में चकसिक्ठी से अजय प्रकाश सिंह, राजापुर सिकरौर से गजाला परवीन, जाफरपुर से रंजना सिंह, ठेकमा से संध्या सिंह, हाजीपुर से रामनिवास यादव, सेठवल से अरूण कुमार मिश्रा लालू, समेंदा से हरिप्रकाश राय, गजहड़ा से आकाश राय, बम्हौर से सिकंदर चौहान, बरदह से शैल कुमारी, सराय सागर मालटारी से रामआशीष यादव, देवगांव से पूनम यादव, कैथी शंकरपुर से देवेंद्र कुमार, सरायमोहन से आशा, गोमाडीह से शिवरात्रि और लहुवाकला से कल्पनाथ को बसपा का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें