फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन क तत्वावधान में सी टाड परिसर में वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और धरना दिया।
विज्ञापन

जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि एक लाख अठहत्तर हजार कर्मचारियों, अधिकारियों के वीआरएस लेने के बाद मात्र साठ हजार कर्मचारियों को भी तय समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीएसएनएल मैनेजमेंट कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान न करके उनके मनोबल को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और बीएसएनएल मैनेजमेंट से समय से वेतन दिए जाने, बीएसएनएल को 4 जी की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह केवल सांकेतिक धरना है। अगर समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह बड़ा रुप ले सकता है। इस मौके पर प्रशांत कुमार यादव, सुनील सिंह, मुन्नी लाल यादव, सुनील चौहान, अज्ञय राय, परमेश्वर साह, अशोक यादव, रामाशीष यादव, किस्मती देवी, अब्दुल हन्नान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें