फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बीएसए ने 85 शिक्षकों का बहाल किया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोर्ट के आदेश पर बीएसए अम्बरीष कुमार ने अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 85 शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया है। इससे प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व सहायक अध्यापकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पूर्व बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के कार्यकाल में अशासकीय 58 जूनियर हाईस्कूलों में 85 शिक्षकों के रिक्त पद पर नियुक्ति की गई थी। तत्कालीन मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने जांच कराई तो भारी गड़बड़ी सामने आई। नियुक्ति में अनियमितता पर 18 फरवरी को तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया था। शिक्षा निदेशक बेसिक ने अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में अनियमित ढंग से अनुमोदित 20 प्रधानाध्यापकों, 34 सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कला वर्ग व भाषा अध्यापक के पद पर नियुक्त 45 अध्यापकों तथा 20 अशासकीय अनुदानित जूनियर हाई स्कूलों में 20 सहायक अध्यापकों की सेवाओं को विधिक प्रक्रिया अपना कर समाप्त किए जाने निर्देश दिया था। विभाग की ओर से शिक्षकों का वेतन तो रोक दिया गया था। उधर शिक्षकों ने कोर्ट का सहारा ले लिया। न्यायालय ने कार्रवाई के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही बीएसए के कारण बताओ नोटिस व वेतन रोकने के आदेश को भी निष्प्रभावी करते हुए वेतन बहाल करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बीएसए ने शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया।
उच्च न्यायालय से 85 शिक्षकों को राहत मिली है। कोर्ट ने पुराने सभी आर्डर को निरस्त कर दिया है। आदेश को स्टडी करने के बाद शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया गया है। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें