फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी: खून से लथपथ बिटिया को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता, गंभीर; आरोपी भागा

Sat, 21 Jun 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में घर से पिता के जाने के बाद आरोपी युवक चुपके से कमरे में घुस गया। कुछ देर बाद जब पिता लाैटा तो उसकी बेटी खून से लथपथ होकर बेहोश पड़ी थी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime in Azamgarh: आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से छापेमारी जारी है। पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।
विज्ञापन


बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें